Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News – नाले में डूबे दो बच्चे – 1 की मौत, 1 गंभीर

By
On:

घोड़ाडोंगरी के कचलोरा गांव की घटना

Betul Newsबैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी तहसील के कचलोरा गांव में शुक्रवार देर शाम को खेत किनारे के नाले में दो बालक डूब गए। परिजनों ने दोनों को नाले से बाहर निकाला। हादसे में एक बालक की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर घायल बालक का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

एक को अस्पताल में कराया भर्ती | Betul News

घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी के एएसआई संत कुमार परतेती ने बताया कि कचलोरा गांव में खेत के किनारे के नाले में दो बालक डूब गए थे। परिजनों द्वारा दोनों को निकालकर घोड़ाडोंगरी अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने एक बालक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे बालक का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक गोपी पिता इंदर बैठे उम्र 5 साल का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

खेलते-खलते नाले में गए थे नहाने | Betul News

मृतक के पिता इंदर बेटे ने बताया कि परिवार के सभी लोग खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। वही बच्चे खेत के किनारे खेल रहे थे खेलते खेलते बच्चे नाले में नहाने चले गए। इसी दौरान नाले में डूब गए। बच्चों के कपड़े बाहर थे, लेकिन बच्चे दिखाई नहीं दे रहे थे। बच्चों की तलाश शुरू की तो नाले में बुलबुले उठते दिखाई दिए। नाले में कूदकर बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में गोपी की मौत हो गई। जबकि गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

1 thought on “Betul News – नाले में डूबे दो बच्चे – 1 की मौत, 1 गंभीर”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News