Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

संत रविदास समाज समिति के 140 सदस्य सात दिवसीय यात्रा पर काशी रवाना

By
—
On:

खबरवाणी

संत रविदास समाज समिति के 140 सदस्य सात दिवसीय यात्रा पर काशी रवाना

मुलताई। संत रविदास समाज विकास समिति के तत्वावधान में गुरुवार को संत रविदास मंदिर से ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ एक महत्वपूर्ण सामाजिक यात्रा का शुभारंभ हुआ। समिति के लगभग 140 सदस्य तीन बसों में सवार होकर संत रविदास जी की जन्मस्थली काशी (वाराणसी) के लिए रवाना हुए। यात्रा को हरी झंडी देने के लिए जिला अध्यक्ष दिनेश मोहबे, जिला सचिव धनलाल बिनझाडे, पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश झारे तथा समाज के अनेक सदस्यों ने उपस्थित होकर सभी यात्रियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर मुलताई ब्लॉक अध्यक्ष अविनाश बिनझाडे, सचिव दिनेश मोहबे, कृष्णा मोहबे, प्रकाश बिनझाडे, उपमन्यु बिनझाडे और सोनू बिनझाडे भी मौजूद रहे। यह यात्रा सात दिवस की होगी। यात्रा के दौरान सभी सामाजिक सदस्य मार्ग के प्रत्येक स्थान पर संत रविदास जी की वाणी का बखान करेंगे तथा उनके संदेशों का प्रचार-प्रसार करेंगे।मीडिया प्रभारी कमलेश मोहबे ने बताया यह यात्रा समाज में संत रविदास जी की शिक्षाओं को जीवंत रखनेतथा सामाजिक एकता व समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News