Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सीएमओ मुलताई पर भिंड नपा के भ्रष्टाचार में दोषी होने के आरोप,बर्खास्त करने की मांग

By
—
Last updated:

खबरवाणी

सीएमओ मुलताई पर भिंड नपा के भ्रष्टाचार में दोषी होने के आरोप,बर्खास्त करने की मांग

कांग्रेसियो सहित पार्षदों ने सौपा ज्ञापन

मुलताई। नगरपालिका मुलताई में पदस्थ सीएमओ वीरेंद्र तिवारी पर भिंड नगरपालिका में पदस्थी के दौरान हुए भ्रष्टाचार के मामले में हुई जांच में दोषी पाए जाने के आरोप लगाते हुए नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुमित शिवहरे, कमल सोनी,नितेश साहू, पार्षद अंजलि शिवहरे, वंदना साहू, कांग्रेस नेता पवन पंडागरे,लोकेश यादव, आशीष सोनी, शुभम खंडेलवाल,राजेश बारंगे,युवराज, राहुल शिवारे सहित कांग्रेसियों द्वारा गुरुवार को कलेक्टर को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौपा है। कांग्रेसियों द्वारा सौपे ज्ञापन में बताया उन्हें एक राष्ट्रीय समाचार पत्र से अवगत हुआ की नगरपालिका भिंड में निर्माण कार्यों से संबंधित गंभीर वित्तीय अनियमितताओं एवं फर्जी भुगतान के मामले में तत्कालीन सीएमओ वीरेंद्र तिवारी सहित अधिकारियों के विरुद्ध जांच एवं कार्रवाई का उल्लेख किया गया है।वर्तमान में वीरेंद्र तिवारी नगरपालिका परिषद मुलताई में मुख्य नगरपालिका अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं।उक्त मामले में सीएओ वीरेंद्र तिवारी को तत्काल शासकीय सेवा से बर्खास्त किया जाए कर मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। सीएमओ वीरेंद्र तिवारी के मुलताई नगरपालिका में पदस्थ रहने के पूरे कार्यकाल में किए गए सभी निर्माण कार्यों एवं भुगतानों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच एवं विशेष ऑडिट कराया जाए। जांच में यदि किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता, फर्जी भुगतान अथवा शासकीय राशि के दुरुपयोग की पुष्टि होती है तो संबंधित दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई एवं राशि की वसूली करने की मांग की है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News