खबरवाणी
पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल ने विधायक निवास में की जनसुनवाई
243 आवेदनों पर लोगों की समस्याएं सुनीं, निराकरण के दिए निर्देश
नरसिंहपुर — मध्यप्रदेश शासन के पूर्व राज्यमंत्री एवं नरसिंहपुर जिले के पूर्व विधायक जालम सिंह पटेल ने विधायक निवास में जनसुनवाई आयोजित की जिलेभर से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित 243 आवेदन प्रस्तुत किए जालम सिंह पटेल ने प्रत्येक आवेदक से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं एवं मांगों को विस्तार से सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर पात्र प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई एवं निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान राजस्व, बिजली, सड़क, पानी, आवास, पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए।
इस अवसर पर जालम सिंह पटेल ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान करना जनप्रतिनिधियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आने वाले लोगों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए संबंधित अधिकारियों तक उनकी बात पहुंचाकर समाधान का प्रयास किया जाता है जनसुनवाई में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं ग्रामीणजन पहुंचे। लोगों ने अपनी समस्याएं आवेदन के माध्यम से प्रस्तुत कीं जालम सिंह पटेल ने अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए उक्त जानकारी देते हुए विधायक मीडिया प्रभारी वैभव नेमा ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान उपस्थित लोगों ने अपनी समस्याओं को सीधे पूर्व राज्यमंत्री के समक्ष रखने का अवसर मिलने पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।





