Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भैंसदेही पुलिस की त्वरित कार्रवाई: बालिका से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

By
On:

खबरवाणी

भैंसदेही पुलिस की त्वरित कार्रवाई: बालिका से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

🔹जिला बैतूल में बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के कुशल निर्देशन में सतत कार्रवाई की जा रही है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी भैंसदेही (प्रभार में) सुश्री शैफा हासमी के मार्गदर्शन में थाना भैंसदेही पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की गई है।

🔹 घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 08.04.2026 को थाना भैंसदेही, जिला बैतूल में पीड़िता (नाम गोपनीय) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी द्वारा उसका पीछा कर बुरी नीयत से हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की गई। उक्त रिपोर्ट पर थाना भैंसदेही में अपराध क्रमांक 89/2026 धारा 74, 75(1)(i), 75(1)(ii), 78(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

🔹प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी लवलेश इंचुलकर पिता दुर्गादास इंचुलकर, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम कोथलकुंड को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायालय के आदेशानुसार जिला जेल भेजा गया।

🔹 आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड
आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2021 में भी छेड़छाड़ का मामला दर्ज होना पाया गया है, जिससे उसका आपराधिक प्रवृत्ति का होना स्पष्ट होता है।

🔹 उल्लेखनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भैंसदेही निरीक्षक राजेश सातनकर, उप निरीक्षक प्रीति पाटिल, आरक्षक सोनू कुमार, आरक्षक सोनू काजले एवं महिला आरक्षक जिया किरार की सराहनीय भूमिका रही।

🔹 पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील:
सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि बालिकाओं एवं महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News