खबरवाणी
बैतूल जिले के विकासखंड भीमपुर के ग्राम पंचायत पलासपानी के पंचायत भवन में मनाया डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती ।
रिपोर्ट प्रदीप यादव भीमपुर
श्री संदीप कुमार धुर्वे जयस जिला अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य बैतूल की उपस्थिति में भारतीय संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के छायाचित्र में माला अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ग्राम पंचायत पलासपानी के पंचायत भवन में।
श्री संदीप कुमार धुर्वे जयस जिला अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य का कहना है कि भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की 135 वीं जयंती है। यह पूरे भारत में राजपत्रित सार्वजनिक अवकाश है, जिसमें सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों में उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए राष्ट्रव्यापी समारोह, श्रद्धांजलि कार्यक्रम और सेमिनार के माध्यम से आयोजित किया जाता है ।
श्री राज रावण परते प्रदेश महासचिव जयस का कहना है कि डॉ बाबासाहेब अंबेडकर ने अपने समाज के प्रति संघर्ष कर कई डिग्रियां हासिल कर भारतीय संविधान का निर्माण किया एवं शोषित वंचित समाज को पढ़ने लिखने का अधिकार,स्वतंत्रता का अधिकार ,समानता का अधिकार एक वोट का अधिकार और महिलाओं को आरक्षण का अधिकार दिया गया ।
श्री पप्पू ककोड़िया जनपद सदस्य का कहना है कि वर्तमान स्थिति में अगर देखा जाए तो अपने समाज के युवा पीढ़ी के बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ शैक्षणिक ज्ञान सामाजिक ज्ञान होना बहुत ही अति आवश्यक है ताकि बड़े बुजुर्गों का सम्मान और अपनी संस्कृति रीति रिवाज को संरक्षित कर सके। उपस्थित श्री संदीप कुमार धुर्वे जिला पंचायत सदस्य श्री पप्पू ककोड़िया जनपद सदस्य भीमपुर, श्रीमती मेंसो मानसिंह धुर्वे सरपंच पलाशपानी, दिनेश चौहान रोजगार सहायक, श्रीमती नीलम उईके आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, श्रीमती पिंकी सलामे मोबाइलजर, श्रीमती शारदा सलामे पशु सखी, श्रीमती वर्षा ककोड़िया,श्री मालिक काकोडिया पंच, श्री झब्बल सलामे, बिसराम अहाके पंच, श्री रामा धुर्वे , केवलराम सलामे, मनीष नवडे, श्री जोगी ककोड़िया,सोमलाल, परसराम, रमेश, अमरसिंग,बिहारी सलामे, नानकराम, आदि समूह की महिला एवं समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहे।






