खबरवाणी
सारणी आगमन पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विशाल बत्रा का भव्य स्वागत, जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में किया गया
विशाल बतरा की प्रदेश मीडिया प्रभारी बनने पर हुआ स्वागत
पार्टी के नितियो एव जनहित के मुद्दो को जनता तक पहुंचाने के लिये निरंतर प्रयासरत रहेगे – विशाल बतरा
सारणी । मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय पदाधिकारी विशाल बत्रा जी को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किए जाने के पश्चात उनके नगर आगमन पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया!
पुष्पमालाओं एवं स्वागत अभिनंदन के साथ विशाल बत्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर सभांगीय पदाधिकारी अब्दूल रहमान ने विशाल बतरा को प्रदेश सह मिडिया प्रभारी बनाये जाने पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिये बधाई दी
जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि विशाल बत्रा की प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में नियुक्ति न केवल संगठन के लिए गौरव का विषय है बल्कि यह पत्रकार समाज के लिए भी प्रेरणादायक क्षण है उन्होंने कहा कि बत्रा जी का अनुभव नेतृत्व क्षमता एवं संवाद कौशल पार्टी और समाज दोनों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
प्रदेश प्रवक्ता विशाल बतरा अपने संबोधन में सभी पत्रकारो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए जिम्मेदारी को और अधिक बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। साथ ही उन्होंने पत्रकार साथियों के सहयोग को अपनी शक्ति बताते हुए निष्पक्ष एवं सशक्त पत्रकारिता की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया एवं संगठन की एकजुटता को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया।





