Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

अंबेडकर जयंती पर नगर में दिखा जबरदस्त उत्साह, निकली भव्य रैली

By
On:

खबरवाणी

अंबेडकर जयंती पर नगर में दिखा जबरदस्त उत्साह, निकली भव्य रैली

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर नगर में पूरे दिन उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक बाबा साहब की प्रतिमाओं पर पहुंचकर माल्यार्पण करते रहे। विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, वहीं कई जगह शरबत वितरण कर लोगों ने सेवा भाव भी प्रस्तुत किया।
शाम करीब 6 बजे बागडोना स्वागत गेट से भव्य वाहन रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। सभी “जय भीम” और “हमारा संविधान” के नारों के साथ उत्साहपूर्वक आगे बढ़ते नजर आए। रैली में शामिल लोग साफ-सुथरे वेशभूषा में और सिर पर साफा बांधे हुए थे, जो अनुशासन और एकता का संदेश दे रहे थे। यह रैली बागडोना से शुरू होकर शोभापुर कॉलोनी और पाथाखेड़ा होते में संपन्न हुई।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News