Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती पर निकाली शोभायात्रा

By
On:

खबरवाणी

बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती पर निकाली शोभायात्रा

मुलताई।नगर मे मंगलवार को बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती धूमधाम एवं हर्षल्लास की साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर मे नागपुर नाके पर स्थित बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा पर
माल्यार्पण कर शोभायात्रा निकाली गई,जिसमें बड़ी संख्या में अनुयायी और नगरवासी शामिल हुए। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्ग से गुजरी इस दौरान जगह जगह लोगो द्वारा शोभायात्रा मे शामिल लोगो का स्वागत कर भव्य स्वागत कर शीतल जल और शरबत पिलाया।इस दौरान ‘जय भीम’ के जयकारों से नगर गूंज उठा।

सोनोली मे भी मनाया जयंती समारोह

संघमित्रा बुद्ध विहार सोनोली मे डॉ बाबासाहब की 135 वी जयंती हर्षोल्लास से मनाई। इस अवसर पर नागपूर से आई बाया हुरमाडे द्वारा पंचशील ध्वज फहराकर तथा विहार मे बुध्द एवं डॉ बाबासाहब की प्रतिमा को पुष्प अर्पण और मेणबत्ती प्रज्वलित कर सामुहिक बुद्ध वंदना की।इस अवसर पर डॉ बाबासाहब के विचार, उनका जीवन संघर्ष,उनका त्याग,उनके मानव केंद्रीत समता, स्वातंत्र्य, भाईचारा, न्याय पर आधारित संविधान, लोकतंत्र को याद करने तथा उनके प्रति आदर, कृतज्ञता प्रकट की गई। संघमित्रा महिला मंडल की सचिव ललिता हुरमाडे ने बताया विश्व को शांति और अहिंसा तथा समता का संदेश देनेवाले महाकारुणिक तथागत गौतम बुध्द का धम्म हमे बाबासाहब ने दिया। कोषाध्यक्ष काशी हुरमाडे ने कहा सृष्टि के हर प्राणी के प्रति मन मे दयाभाव रखने तथा हर व्यक्ति का सम्मान करने को डॉ बाबासाहेब ने कहा . उनका जीवन दर्शन और विचार अपनाकर समाज और देश का विकास होगा. इस अवसर पर केक वितरित किया।कार्यक्रम मे ग्राम के संतोषराव कोलमकर,साहेबराव हुरमाडे ,बाबुराव हुरमाडे, ललिता हुरमाडे, ,करूना हुरमाडे, रविंद्र हुरमाडे,काशी हुरमाडे, रमेश हुरमाडे,नामदेव हुरमाडे, जनाबाई मांंडवे,मनिष हुरमाडे, फत्याजी मांडवे,मंचित हुरमाडे, हुरमाडे, मीरा हुरमाडे,विमला बाई भंबरकर, सुमन हुरमाडे, किशोरीलाल हुरमाडे, लक्ष्मिबाई हुरमाडे , पार्वती भालेकर ,वीरेंद्र हुरमाडे,रूपेश हुरमाडे एवं गाव के नागरिक उपस्थित थे .

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News