Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बाबासाहेब के विचारों से प्रेरित होकर देश निरंतर प्रगति कर रहा है : विधायक आमला डॉ योगेश पंडाग्रे

By
On:

खबरवाणी

बाबासाहेब के विचारों से प्रेरित होकर देश निरंतर प्रगति कर रहा है : विधायक आमला डॉ योगेश पंडाग्रे

बाबासाहेब अंबेडकर जयंती पर जे.एच. कॉलेज बैतूल में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित

बैतूलडॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती के उपलक्ष्य में जे.एच. कॉलेज बैतूल के सभागार में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री सुधाकर पवार, नगर पालिका अध्यक्ष सारणी श्री किशोर वर्दे सहित श्री हंसराज धुर्वे, श्री अनिल कापसे, श्री सुरेश गायकवाड, डॉ महेंद्र सिंह चौहान, श्री शशिकांत नागले, श्री टेकाम, श्री दशरथ धुर्वे, कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे, अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट, एसडीएम डॉ अभिजीत सिंह, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री विवेक पांडे तथा अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बाबासाहेब के विचारों, उनके योगदान एवं सामाजिक समरसता पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। पोस्ट मैट्रिक छात्रावास की छात्रा लक्ष्मी प्रधान ने डॉ. अंबेडकर के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि डॉ. योगेश पंडाग्रे ने अपने संबोधन में कहा कि बाबासाहेब का योगदान केवल संविधान निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्होंने श्रमिकों के कार्य समय को 12 घंटे से घटाकर 8 घंटे करने, न्यूनतम मजदूरी, महिलाओं को शिक्षा एवं मतदान का अधिकार, तथा सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने औद्योगिक विकास, बैंकिंग प्रणाली और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आधुनिक भारत की नींव रखीं। उन्होंने बाबासाहेब से जुड़े स्थलों को ‘पंचतीर्थ’ के रूप में विकसित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने कहा कि बाबासाहेब का जीवन संघर्ष, संकल्प और आत्मसम्मान का प्रतीक है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया और कोलंबिया जैसे संस्थान में अध्ययन कर यह सिद्ध किया कि प्रतिभा किसी सीमा की मोहताज नहीं होती। उन्होंने विश्व के सबसे अच्छे संविधान का निर्माण किया जिसके बल आज हम सभी सामाजिक समरसता, समानता, बंधुत्व और एकता की भावना से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने सभी से बाबासाहेब के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री सुधाकर पवार ने बाबासाहेब के संविधान निर्माण और सामाजिक समरसता में योगदान को याद करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संदेश दिया। श्री अनिल कापसे ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे हर समस्या का समाधान संभव है और बाबासाहेब ने समाज को यही दिशा दी।

सहायक आयुक्त श्री विवेक पांडे ने बताया कि जनजातीय कार्य विभाग द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति, आवास सहायता, विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति सहित विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। साथ ही स्वरोजगार योजनाएं एवं अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के माध्यम से सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया जा रहा है।

हितलाभ वितरण एवं सम्मान

कार्यक्रम में विभिन्न हितग्राहियों को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई। डॉ. भीमराव अंबेडकर योजना के अंतर्गत श्री रमेश हुरमाड़े को 90 हजार एवं श्री गुलाबराव खातरकर को 89 हजार रुपये, वहीं संत रविदास स्वरोजगार योजना के तहत श्री सुनील मंदरे को 9 लाख एवं श्री अतुल वानखेड़े को 1 लाख 52 हजार रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही मेधावी छात्राओं—नीलम, टीना ऊईके, रेणुका धुर्वे, विद्या एवं निशा वाडिया—को सम्मानित किया गया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News