Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बजरंग दल ने पकड़े महाराष्ट्र पैदल ले जा रहे गौवंश

By
On:

खबरवाणी

बजरंग दल ने पकड़े महाराष्ट्र पैदल ले जा रहे गौवंश

मुलताई।वाहनो से गौवंश को महाराष्ट्र के कत्ल खाने ले जाने के मामले में लगातार कार्रवाई होने के कारण अब गौ वंश तस्कर गौवंश को पैदल मारते पीटते ले जा रहे है। जिससे किसी को शक नहीं हो।
बुधवार सुबह 9 बजे बजरंग दल मुलतापी के पूर्व जिला मंत्री, गगन साहू बजरंगी, गोलू को सूचना मिली की 2 अज्ञात लोगों द्वारा मासोद रोड पर ग्राम सांडिया के पास 3 गौवंश को मारते पीटते हुए ले जाया जा रहा है। सूचना मिलने पर बजरंग दल मुलतापी के दिपांशु साहू, भुपेश साहू, प्रवीण राउत, गोपाल साहू तत्काल मौके पर पहुंचे व गौवंश ले जा रहे लोगो से पुछताछ की तो बताया गौवंश महाराष्ट्र ले जा रहे है।बजरंगियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची एवं दोनो अज्ञात लोगों को पुलिस थाना ले गए।पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई जा रही है। बजरंगियों का कहना है ये लोग महाराष्ट्र के तस्कर है जो कि लम्बे समय से गौ तस्करी कर रहे हैं।जिनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News