मुलताई के 8 हजार बच्चो ने दीं भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा मुलताई। गायत्री परिवार द्वारा शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देश पर प्रति वर्ष भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जाता है।इस बार मुलताई पट्टन के करीब 8 हजार बच्चे परीक्षा में शामिल हुए।इस परीक्षा के आयोजन से बच्चों में भारतीय संस्कृति सनातन संस्कृति के बारे में जानकारी होती है, वहीं छात्र छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने विस्तृत मार्गदर्शन एवं जानकारी भी प्राप्त होती हैं। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक गुलाब राव चिल्हाटे ने बताया कि इस वर्ष सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के प्राचार्य ,शिक्षक, शिक्षिकाओ के विशेष सहयोग एवं गायत्री परिवार के सक्रिय कार्यकर्ताओ के अथक प्रयास से मुलताई एवं प्रभात पट्टन के करीब 240स्कूलों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन हुआ। जिसमें कुल 8हजार छात्र छात्राओं ने भाग लिया , इस परीक्षा में जिला स्तर पर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने एवं तहसील स्तर पर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले हायर सेकेंडरी, हाइस्कूल एवं प्राथमिक स्तर पर प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक गुलाब राव चिल्हाटे एवं तहसील समन्वयक नारायण देशमुख ने सभी शाला प्राचार्यों सहित शिक्षक शिक्षिकाओ का एवं गायत्री परिवार के सभी सहयोग करने वाले भाई बहनों का आभार व्यक्त किया है।