Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ग्राम पंचायत में सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रमदान

By
—
On:
खबरवाणी

ग्राम पंचायत में सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रमदान

बुरहानपुर । ग्राम पंचायत ईच्छापुर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वच्छता एवं जनभागीदारी का संदेश देते हुए विशेष श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए गांव के मुख्य मार्गों एवं सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई का कार्य किया।

इस दौरान मुख्य मार्गों पर फैले कचरे एवं गंदगी को हटाकर मार्गों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित किया गया। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने स्वयं श्रमदान कर यह संदेश दिया कि स्वच्छ गांव के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से अपील की गई कि वे कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें, सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखें तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News