Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

दैनिक खबरवाणी की खबर का असर: 20 दिन बाद 400 फीट केबल चोरी में FIR

By
—
On:

खबरवाणी

दैनिक खबरवाणी की खबर का असर: 20 दिन बाद 400 फीट केबल चोरी में FIR

 

10 सितंबर की घटना में शिकायत के बावजूद नहीं हुई थी कार्रवाई, खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

 

दुनावा। किसान मुरली साहू के खेत से 10 सितंबर को हुई करीब 400 फीट केबल चोरी के मामले में आखिरकार करीब 20 दिन बाद FIR दर्ज कर ली गई। घटना के बाद किसान ने दुनावा पुलिस चौकी में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। लंबे समय तक कार्रवाई नहीं होने का मामला दैनिक खबरवाणी ने प्रमुखता से उठाया था।

 

खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस के सामने चोरी गई केबल की बरामदगी और घटना में शामिल लोगों का पता लगाने की चुनौती है।

 

मामले में नवागत दुनावा चौकी प्रभारी नितिन उइके से हमारे संवाददाता ने पक्ष जाना। उन्होंने कहा कि मामले की जल्द जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

वहीं किसान मुरली साहू ने मामले को प्रमुखता से प्रकाशित कर पुलिस तक अपनी बात पहुंचाने और कार्रवाई के लिए आवाज उठाने पर दैनिक खबरवाणी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस जांच के बाद चोरी गई केबल की बरामदगी भी जल्द होगी।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News