भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का क्रेज़ तेजी से बढ़ रहा है और अब देश की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki ने भी इस रेस में ज़बरदस्त एंट्री मार दी है। कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV Maruti Suzuki e-VITARA की शुरुआती कीमत का ऐलान कर दिया है। खास बात ये है कि इसकी कीमत सुनकर लोग सच में चौंक गए हैं।
Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल से कम हुई कीमत
Maruti e-VITARA की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ ₹10.99 लाख रखी गई है। लेकिन ये दाम BaaS (Battery-as-a-Service) मॉडल के तहत है। मतलब गाड़ी अलग से खरीदनी होगी और बैटरी का किराया अलग से देना होगा।
कंपनी बैटरी इस्तेमाल के लिए ₹3.99 प्रति किलोमीटर चार्ज करेगी। यानी जितना चलाओ, उतना पैसा दो। इस मॉडल से गाड़ी की शुरुआती कीमत काफी कम हो गई है, जिससे मिडिल क्लास खरीदारों के लिए EV लेना आसान हो जाएगा।
Maruti की पहली इलेक्ट्रिक SUV – बड़ा कदम
e-VITARA कंपनी की पहली फुली इलेक्ट्रिक SUV है, जिसे दिसंबर 2025 में पेश किया गया था। यह मॉडल Suzuki और Toyota की ग्लोबल पार्टनरशिप के तहत तैयार किया गया है।
इसकी प्रोडक्शन अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और साल के अंत तक करीब 13,000 यूनिट्स 28 देशों में एक्सपोर्ट भी की जा चुकी हैं। यानी देसी गाड़ी अब विदेशों में भी धमाल मचा रही है।
दमदार रेंज और तीन वेरिएंट्स का ऑप्शन
Maruti e-VITARA एक बार फुल चार्ज होने पर 543 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करती है।
यह SUV तीन वेरिएंट्स में आएगी – Delta, Zeta और Alpha।
-
Delta वेरिएंट में 49 kWh बैटरी पैक मिलेगा।
-
Zeta और Alpha में बड़ा 61 kWh बैटरी पैक दिया जाएगा।
मतलब ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से मॉडल चुन सकते हैं।
पूरे देश में बन रहा है बड़ा चार्जिंग नेटवर्क
रेंज टेंशन को खत्म करने के लिए कंपनी ने जबरदस्त तैयारी की है। देश के 1,100 शहरों में 2,000 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट्स लगाए जा चुके हैं।
साथ ही 13 बड़े चार्जिंग ऑपरेटरों के साथ पार्टनरशिप की गई है। यानी लंबी दूरी की यात्रा भी अब बिना झंझट के हो सकेगी।
सेफ्टी और ओनरशिप में भी पूरा ध्यान
Maruti ने सिर्फ कीमत ही कम नहीं रखी, बल्कि सेफ्टी पर भी खास फोकस किया है। SUV की बॉडी में 60% से ज्यादा हाई और अल्ट्रा हाई टेंसाइल स्टील का इस्तेमाल किया गया है।
बैटरी पैक को खास एनर्जी एब्जॉर्बिंग माउंटिंग्स के साथ डिजाइन किया गया है, जिससे टक्कर की स्थिति में सुरक्षा बनी रहे।
इसके अलावा कंपनी सब्सक्रिप्शन मॉडल और एश्योर्ड बायबैक जैसी सुविधाएं भी दे रही है।
कुल मिलाकर, Maruti e-VITARA देसी अंदाज़ में किफायती, दमदार और भरोसेमंद इलेक्ट्रिक SUV बनकर सामने आई है।
Read Also :- Budget 2026: ऑटो PLI योजना का बजट दोगुना, कम खर्च के बावजूद सरकार का बड़ा भरोसा




