Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

जिला खनिज न्यास मद से शहर को मिली सर्वसुविधायुक्त दिव्यांग विद्यालय सह-छात्रावास उमंग की सौगात

By
On:

  कोरबा कोरबा शहर को जिला खनिज न्यास मद से सर्वसुविधायुक्त दिव्यांग विद्यालय सह-छात्रावास उमंग की सौगात मिली।
        प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य व श्रम मंत्री लखनलाल देवागन ने फीता काटकर विद्यालय सह-छात्रावास का लोकार्पण किया। लोकार्पण पट्टिका का अनावरण करने के साथ ही संपूर्ण भवन एवं परिसर का निरीक्षण किया। जिला खनिज न्यास संस्थान मद से कोरबा के डिंगापुर बस्ती के समीप सर्वसुविधायुक्त दिव्यांग विद्यालय सह-छात्रावास का निर्माण एवं स्थापना का कार्य कराया गया है।
        कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में दिव्यांग विद्यालय सह-छात्रावास में पठन-पाठन, प्रशिक्षण, आवास, भोजन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई गई है, उक्त भवन में शिक्षण-प्रशिक्षण कक्ष, सेरेब्रल पॉलिसी-बहुदिव्यांग, मल्टीसेन्सरी विकास कक्ष, स्मार्ट क्लास रूम, मानसिक मंदता कक्ष, श्रवण वाणी बाधित कक्ष, पूर्ण-अल्प दृष्टि दिव्यांग कक्ष, बालक-बालिका हेतु पृथक-पृथक शयन कक्ष, मनोरंजन संगीत कक्ष, फिजियो एवं व्यायाम कक्ष, किचन, भोजन व स्वल्पाहार हाल, शौचालय स्नानागार, स्टाफ रूम, पंजीयन काउंटर सहित अन्य विविध व्यवस्थाएं वहॉं पर की गई हैं, ताकि दिव्यांग बच्चों को पठन-पाठन व बहुआयामी प्रशिक्षण व गतिविधियों की सहज सुलभ सुविधा उपलब्ध हो सके।
        प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने उक्त सर्वसुविधायुक्त दिव्यांग विद्यालय सह-छात्रावास का लोकार्पण किया। संपूर्ण भवन, कक्षों एवं परिसर का भ्रमण कर वहॉं पर उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की सराहना करी। उन्होंने दिव्यांग बच्चों से भेंट कर उनके हालचाल की जानकारी लेते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामना दी। इस मौके पर विद्यालय सह-छात्रावास में नियुक्त स्टाफजनों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया।
        इस अवसर पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, कलेक्टर अजीत वसंत, निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, सभापति नूतन सिंह ठाकुर आदि के साथ जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, मेयर इन काउंसिल सदस्य हितानंद अग्रवाल, अजय कुमार चन्द्रा, अजय गोंड़, पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, चन्द्रलोक सिंह, मुकुंद सिंह कंवर, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, दिनेश वैष्णव, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, जिला शिक्षा अधिकारी, निगम के अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूवा, कार्यपालन अभियंता भूषण उरांव, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, विनोद गोंड़, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News