खबरवाणी
प्रतिभाओं का सम्मान और रक्तदान शिविर आयोजित
बुरहानपुर। ग्राम बिरोदा में महात्मा ज्योतिबा फुले गणेश उत्सव समिति द्वारा गणेश उत्सव के अवसर पर रचनात्मक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
इसके पश्चात मंडल के युवाओं एवं ग्राम के अन्य युवाओं द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गणेश उत्सव समिति के युवाओं सहित ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश, महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। युवाओं द्वारा आयोजित इस सामाजिक एवं रचनात्मक पहल की ग्रामीणों ने सराहना की।






