खबरवाणी
सेवा संकल्प अभियान में हुई चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता
मुलताई। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत विकसित भारत की संकल्पना विषय पर शनिवार को चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता प्रभात पट्टन के ग्राम रायआमला,बघोडा,बिरूलबाजार के स्कूलों में आयोजित की गई। इस अवसर पर विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने शामिल होकर विधार्थी से विकसित भारत को लेकर उनके विचार और सपनों को जाना साथ ही विकसित भारत की परिकल्पना से अवगत भी कराया। विधायक श्री देशमुख ने कहा विकसित भारत का लक्ष्य केवल सरकार का नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का संकल्प है।कार्यक्रम मे प्रतियोगिता मे शामिल होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी आशीष शर्मा, सरपंच सुमन डांगे,मंडल अध्यक्ष सतीश धाकड़,नितेश काले,मंगल नरवरे, लोकनाथ वाडबुद,प्रदीप माथनकर सहित विद्यार्थी शामिल रहे।





