खबरवाणी
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 53 किग्रा अवैध गांजा और फ्रॉन्क्स कार सहित ₹18 लाख का मशरूका जब्त
ओडिशा और रायसेन के 5 तस्कर गिरफ्तार
नरसिंहपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नरसिंहपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 53 किलोग्राम अवैध गांजा और तस्करी में प्रयुक्त काले रंग की मारुति फ्रॉन्क्स कार सहित कुल ₹18 लाख का मशरूका जब्त करते हुए 5 अंतरराज्यीय/अंतर-जिला तस्करों को गिरफ्तार किया है।
कार्रवाई का घटनाक्रम
मुखबिर तंत्र व टीम गठन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन, एसडीओपी तेंदूखेड़ा अभिनव मिश्रा एवं डीएसपी उमेश तिवारी के नेतृत्व में 5 विशेष टीमों का गठन किया गया था।
नाकेबंदी राष्ट्रीय राजमार्गों एवं प्रमुख मार्गों पर सघन चेकिंग के दौरान भोपाल से तेंदूखेड़ा की ओर गांजा लाए जाने की सटीक सूचना मिली।
घेराबंदी व गिरफ्तारी
ग्राम ढिलवार के पास एक ढाबे के सामने पीछा कर तस्करों की फ्रॉन्क्स कार (तलाशने पर पिछली सीट के नीचे छिपाई गई डिक्की से गांजा बरामद) को पकड़ा गया।
जब्ती विवरण
अवैध गांजा 53 किलोग्राम
वाहन काले रंग की फ्रॉन्क्स कार
कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹18 लाख
गिरफ्तार आरोपी
कमलेश ठाकुर (48 वर्ष) पिता भूरा उर्फ भूरे ठाकुर, निवासी लक्ष्मी चौक, उदयपुरा, जिला रायसेन (म.प्र.)।
प्रेमचंद नायक (38 वर्ष) पिता बाजीराउत नायक, निवासी उस्तपदा, थाना मोहना, ओडिशा।
बबुला (41 वर्ष) पिता सनातन नायक, निवासी ग्राम राजपुर, थाना पदमपुर, ओडिशा
हेमंता (25 वर्ष) पिता कलापानी लीमा, निवासी सुंदरपुर, थाना पदमपुर, ओडिशा।
दुर्गेश रघुवंशी (37 वर्ष) पिता विष्णुप्रसाद रघुवंशी, निवासी ग्राम रहमा, थाना उदयपुरा, जिला रायसेन (म.प्र.)।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
निरीक्षक अशोक चौहान (थाना प्रभारी गाडरवारा), किशोर वामनकर (थाना प्रभारी तेंदूखेड़ा)।
उपनिरीक्षक / सउनि दिलीप सिंह (थाना प्रभारी मुगवानी), आशीष बोपचे, गौरव नेमा, शशांक दुबे (सउनि)।
प्रधान आरक्षक: राजेश बागरी, आशीष मिश्रा, कुलदीप सोमकुंवर, जितेंद्र सिंह, नारायण, लालू भाई, पप्पू सिंह, संजय पांडे
आरक्षक / महिला आरक्षक: रूपेंद्र, दिनेश, यश, विश्वजीत, सौरभ, पवन रजक, कुमुद पाठक (म.आ.), नीरज, हेमंत, भूपेंद्र, पवन, बहादुर, हेमंत लोधी, अवधेश एवं लखन।






