Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Police Thana – पुलिस थाने में शव रख कर जताया विरोध

By
On:

स्कूटी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग

मुलताई(पीयूष भार्गव) – Police Thana – बीते एक माह पूर्व स्कूटी के टक्कर से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसकी उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई। घटना के बाद सोमवार को परिजन और पड़ोसी बुजुर्ग का शव लेकर पुलिस थाने पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि स्कूटी चालक ने टक्कर मारने के बाद बुजुर्ग के साथ मारपीट की थी। उसके चलते स्कूटी चालक के खिलाफ हत्या का प्रकरण भी दर्ज किया जाए हालांकि पुलिस की समझाईश के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए मोक्षधाम ले गए हैं। लेकिन परिजनों का कहना है कि इस मामले में विधिवत कार्रवाई जल्द से जल्द कर आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाए ।

एसडीओपी सुरेशपाल सिंह ने बताया लगभग 1 महीने पूर्व हुई दुर्घटना और मारपीट के बाद घायल हुए एक व्यक्ति की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

Also Read – Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah – शो के एहम किरदार ने लिया ब्रेक

एसडीओपी श्री सिंह ने बताया कि नगर के अंबेडकर वार्ड निवासी श्यामकिशोर भावसार (76 साल) को 1 सितंबर 2023 को रात 8:30 बजे के दरमियान भगतसिंह वार्ड निवासी सतीश सूर्यवंशी ने गाड़ी चलाते समय स्कूटी से टक्कर मार दी थी। टक्कर मारने के बाद श्याम किशोर से सतीश का विवाद हो गया। जिसके बाद सतीश और उनकी पत्नी ने श्याम किशोर के साथ मारपीट की थी। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने स्कूटी चालक सतीश सूर्यवंशी और उसकी पत्नी के खिलाफ धारा 279, 337, 294, 323, 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया था

एसडीओपी सुरेशपाल सिंह, की समझाइश के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर गए हैं। लगभग डेढ़ घंटे तक शव को थाने में रखकर परिजनों ने इस प्रकरण में हत्या का केस दर्ज करने की मांग की। एसडीओपी श्री सिंह ने बताया परिजनों के आरोप के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जायेंगी।

Also Read – Crackers Making Video – ऐसे बन कर तैयार होते हैं लाल वाले पटाखे

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News