खबरवाणी
ग्राम पंचायत गोधना में स्वच्छता एवं नशामुक्ति अभियान, सरपंच संतोष टेकाम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने लिया भाग
गोधना। ग्राम पंचायत गोधना एवं माध्यमिक विद्यालय बालिका छात्रावास गोधना में सरपंच संतोष टेकाम एवं ग्रामीणों के सहयोग से स्वच्छता अभियान और नशामुक्ति अभियान चलाया गया। अभियान के तहत ग्रामीणों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
इस दौरान सरपंच संतोष टेकाम ने ग्रामीणों से गांव को स्वच्छ, सुंदर और नशामुक्त बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि इसे दैनिक जीवन की आदत बनाना जरूरी है। वहीं नशामुक्ति के लिए युवाओं और ग्रामीणों को जागरूक करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
अभियान में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और गांव में स्वच्छता बनाए रखने तथा नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।




