खबरवाणी
सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार का कल कामथ में होगा आयोजन
मुलताई। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार नागरिको को पारदर्शी, संवेदनशील, उत्तरदायी एवं समयबद्ध लोक सेवाए सीधे उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार” का आयोजन ग्राम कामथ के सामुदायिक भवन शनिवार 11 से 4 बजे तक किया जा रहा है।जनपद पंचायत सीईओ धरमपाल सिंह मशराम ने बताया इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों विशेषकर कृषकों, ग्रामीण जनों, श्रमिकों, महिलाओं, वंचितों, और कमजोर वर्गों को शासकीय कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की विवशता से पूर्णतः मुक्त करना है। इस अभियान में हितग्राही मूल योजनाओं तथा राजस्व विभाग की नागरिक सेवाओं का मौके पर ही लाभ प्रदाय किया जाना है।उन्होंने सभी ग्रामीणों से अभियान का लाभ उठाने के लिए शिविर में शामिल होने का अनुरोध किया है। वही नगरीय क्षेत्र में रविवार सुबह 11 बजे 4 तक नगर पालिका प्रागंण में केंप का आयोजन किया गया है। दोनो ही केपों में राजस्व विभाग के अंतर्गत स्वामित्व योजना, फार्मर आई डी, अविवादित नामातंरण बटवारा ,सीमांकन एवं प्रमाण पत्र संबधित कार्य किए जाएगें ।पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में आयुष्मान कार्ड से संबधित कार्य, नगरीय प्रशासन से पीएम निधि, आवास योजना के अन्तर्गत कार्य एवं अन्य सभी विभाग के स्टाल केंप में लगाए जाएगें जिनसे संबधित कार्य उक्त केपं में किए जाएगें ।





