Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

चुनरी यात्रा की बैठक में केले की पत्तल में नाश्ता, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

By
—
On:

खबरवाणी

चुनरी यात्रा की बैठक में केले की पत्तल में नाश्ता, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

भाजपा युवा नेता गजेंद्र पाटील बोले—प्लास्टिक-अखबार छोड़ केले की पत्तल अपनाएं, किसानों की आय बढ़ाने में भी मिलेगी मदद

 15 अक्टूबर को सुबह 8 बजे बुरहानपुर से इच्छापुर के लिए रवाना होगी चुनरी यात्रा

बुरहानपुर। भाजपा युवा नेता गजेंद्र पाटील के नेतृत्व में 15 अक्टूबर को बुरहानपुर से इच्छापुर स्थित माता इच्छा देवी मंदिर तक निकलने वाली पैदल चुनरी यात्रा की तैयारियों और रूपरेखा को लेकर गुरुवार को सांसद कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई और उपस्थित भक्तजनों से सुझाव लिए गए।
बैठक के दौरान एक अनूठी पहल भी की गई। उपस्थित सभी भक्तजनों को प्लास्टिक, अखबार या पेपर की प्लेट के बजाय केले के पत्ते की पत्तल में नाश्ता कराया गया। चुनरी यात्रा की तैयारी के बीच इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग का संदेश दिया गया।
गजेंद्र पाटील ने की जिलेवासियों से अपील
भाजपा युवा नेता गजेंद्र पाटील ने कहा कि इस पहल के माध्यम से समाज को एक सकारात्मक संदेश देने का प्रयास है। उन्होंने जिलेवासियों से आग्रह किया कि दैनिक जीवन में प्लास्टिक और अखबार के स्थान पर अधिक से अधिक केले के पत्ते की पत्तल का उपयोग करें। उन्होंने नाश्ता एवं खाद्य सामग्री बेचने वाले प्रतिष्ठानों से भी अपील की कि वे प्लास्टिक और अखबार का उपयोग करने के बजाय केले की पत्तल को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि केले की पत्तल का उपयोग बढ़ने से किसानों की आय में भी इजाफा होगा। उपयोग के बाद निकलने वाला इसका जैविक अपशिष्ट खाद बनाने में काम आ सकता है और इससे पशुओं को भी नुकसान नहीं होता। छोटी-छोटी आदतों में बदलाव कर पर्यावरण संरक्षण के साथ किसानों को भी आर्थिक लाभ पहुंचाया जा सकता है। बैठक में यात्रा के प्रभारी एवं पूर्व महापौर अनिल भोसले सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News