Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

जिला स्तरीय कराओके गायन प्रतियोगिता व कलाकार सम्मान समारोह का आयोजन 

By
On:

खबरवाणी

जिला स्तरीय कराओके गायन प्रतियोगिता व कलाकार सम्मान समारोह का आयोजन 

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनीसंगीत प्रेमियों के लिए एक खास आयोजन होने जा रहा है। “संगीत संध्या सांस्कृतिक मंच” द्वारा जिला स्तरीय कराओके गायन प्रतियोगिता एवं कलाकार सम्मान समारोह का आयोजन 9 अगस्त 2026, रविवार को किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन शोभापुर कॉलोनी स्थित विवेक वाणी भवन में प्रारंभ होगा।

इस भव्य आयोजन में प्रसिद्ध लोकगीत गायक एवं संगीतकार ओम प्रधान जी विशेष आकर्षण रहेंगे। साथ ही आदिवासी विश्व दिवस के उपलक्ष्य में उनके नए गीत का अनावरण भी किया जाएगा।

आयोजकों ने जिले के सभी संगीत प्रेमियों और कलाकारों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। यह आयोजन न केवल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगा, बल्कि उत्कृष्ट कलाकारों को सम्मानित भी किया जाएगा।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News