Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सर्वमंगल कावड़ यात्रा का हो रहा है जगह जगह स्वागत, मासोद से सालबर्डी के लिए रवाना हुई यात्रा 

By
On:

खबरवाणी

सर्वमंगल कावड़ यात्रा का हो रहा है जगह जगह स्वागत, मासोद से सालबर्डी के लिए रवाना हुई यात्रा 

मुलताई। पवित्र नगर में ताप्ती तट से कावड़ में ताप्ती जल लेकर शुक्रवार को निकली कावड़ यात्रा शनिवार की दोपहर आष्टा से मासोद पहुंची, जहां यात्रा का भव्य स्वागत कर दोपहर विश्राम एवं भोजन हुआ, जिसके बाद कावड़ यात्रा सालबर्डी की ओर रवाना हुई।शनिवार सुबह हनुमान चालीसा व महाआरती करने के बाद कावड़िए पैदल यात्रा के अगले पड़ाव मासोद की ओर बड़े मासोद पहुंचते ही श्रद्धालुओं सहित भाजपा युवा मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष भास्कर मगरदे एवं सरपंच संगीता धोटे द्वारा स्वागत वंदन पुष्प वर्षा करते का पूजन किया व कावड़ियों को तिलक लगाकर स्वागत वंदन अभिनंदन किया। दोपहर भोजन विश्राम के बाद यात्रा सालबर्डी स्थित शिव धाम के लिए इटावा की ओर रवाना हुई जहां पर पांच पांडव स्थित स्थल पर पौधरोपण किया। पूर्व जिला अध्यक्ष भास्कर मगरदे ने बताया कि क्षेत्र की सुख समृद्धि व सर्व मंगल कामनाबके साथ कावड़ में ताप्ती जल लेकर शिवधाम सालबर्डी तक पैदल पहुंचकर गुफा में विराजित भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक लगातार कई वर्षों से किया जा रहा है। वही मार्ग में पढ़ने वाले पांच पांडव स्थल पर हर वर्ष वृक्षारोपण भी किया जाता हे मासोद के बाद अगला पडाव गेहूबारसा में होगा जहां रात्रि विश्राम होगा। सर्व मंगल कावड़ यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, भास्कर मगरदे, सरपंच संगीता धोटे, प्रियंका ठाकरे,चंदा ठाकरे सहित कावडिए और श्रद्धालुओं शामिल हुए।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News