खबरवाणी
अंतर-क्षेत्रीय सांस्कृतिक मिलन समारोह में सजी भव्य संगीत संध्या
खबरवाणी न्यूज़
सारनी।वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) पाथाखेड़ा क्षेत्र द्वारा आयोजित अंतर-क्षेत्रीय सांस्कृतिक मिलन समारोह 2026-27 के अंतर्गत भव्य संगीत संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया।
प्रतियोगिता में भजन विधा में विलास हलवे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं ग़ज़ल में राकेश जावरे, गीत में राजेश वरवड़े ने प्रथम स्थान हासिल किया। कव्वाली की प्रस्तुति संजय एंड पार्टी द्वारा दी गई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम में ऑर्केस्ट्रा की जिम्मेदारी राकेश उपरांले एवं उनके साथियों (तवा माइन) द्वारा निभाई गई, जिन्होंने अपनी मधुर धुनों से पूरे माहौल को सुरमयी बना दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पाथाखेड़ा जीएम संजय मिश्रा द्वारा सभी विजेता कलाकारों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे और तालियों की गूंज के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।





