Narendra Saluja BJP Me Shamil – एक ओर जहाँ राहुल गाँधी भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्यप्रदेश पहुंचे तो दूसरी और मध्य प्रदेश कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा। दरअसल पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के चहेते नरेंद्र सलूजा ने बीजेपी का दामन थाम लिया। शुक्रवार सुबह वे CM शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए।
कमलनाथ पर लगाए आरोप(Narendra Saluja BJP Me Shamil)
सलूजा ने कमलनाथ पर गंभीर आरोप लगाए। हालांकि, सलूजा के बीजेपी में शामिल होने की स्क्रिप्ट 8 नवंबर को ही लिखी जा चुकी थी। इंदौर में हुए कार्यक्रम के बाद बीजेपी नेताओं की टीम सक्रिय हो गई थी। इधर, कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सलूजा को 13 नवंबर को ही छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था।
CM पहुंचे सलूजा(Narendra Saluja BJP Me Shamil)
भोपाल में सीएम हाउस में पहुंचकर सलूजा ने बीजेपी जॉइन की। सीएम चौहान के अलावा वन मंत्री विजय शाह और लोकेंद्र पाराशर भी मौजूद थे। सूत्र बताते हैं कि 3 दिन पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की भी सलूजा को लेकर बातचीत हो चुकी थी। उधर, जॉइनिंग के साथ ही सलूजा ने अपनी ट्विटर फोटो भी चेंज कर ली।
8 नवंबर से नहीं की मुलाकात(Narendra Saluja BJP Me Shamil)
8 नवंबर से मैंने कमलनाथ जी से मुलाकात और बात नहीं की। न ही कांग्रेस के लिए काम किया। किसी कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुआ। हर साल उनके जन्मदिन पर तलवार भेंट करता था। इस बार मैंने बधाई भी नहीं दी। मैं उस व्यक्ति के साथ नहीं रह सकता। इसलिए ऐसे पद, व्यक्ति और पार्टी को ठोकर मार दी। मेरे लिए पहले धर्म-समाज है। इसलिए मैं बीजेपी, शिवराज-वीडी शर्मा से जुड़ा हूं’।






Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycrypto casino.