Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बाड़ेगांव के खेत में चल रहा था जुआ, पुलिस ने 6 जुआरियों को पकड़ा

By
—
On:

खबरवाणी

बाड़ेगांव के खेत में चल रहा था जुआ, पुलिस ने 6 जुआरियों को पकड़ा

ताश के 52 पत्ते, 6 हजार रुपए नकद एवं मोबाइल जप्त
दूसरी बार की कोशिश में मिली सफलता

मुलताई। क्षेत्र में जमकर जुआ-सट्टा चालु है।पुलिस द्वारा गश्त के दौरान एक छोटी जुआ फड़ को पकड़ने के सफलता प्राप्त की है।पुलिस द्वारा रविवार को ग्राम बाड़ेगांव में जुआ खेल रहे 6 व्यक्तियों को खेत से गिरफ्तार कर 6हजार रुपए नकद एवं ताश के 52 पत्ते जप्त किए है।पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बाड़ेगांव में पर्वतराव के खेत के पास कच्ची रोड किनारे कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा राहगीर गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम ने मौके से 06 व्यक्तियों को ताश के पत्तों से हार-जीत का जुआ खेलते हुए पकड़ा। आरोपी मोबाइल टॉर्च की रोशनी में जुआ खेल रहे थे। मौके से 52 ताश के पत्ते, 6 हजार रुपए नकद एवं एक मोटोरोला कंपनी का मोबाइल फोन ब्लू कलर का जप्त किया गया।इसके पूर्व भी एक बार पुलिस ने दबिश की थी जिसमें सफलता नहीं मिल पाई थी। जिसके उपरांत जुआ संचालक द्वारा स्थान बदल दिया गया था ।गिरफ्तार आरोपी में
शेख शहजाद पिता शेख शमीम, उम्र 35 वर्ष, निवासी आजाद वार्ड, मुलताई, विकास पिता पप्पू पंवार (गाकरे), उम्र 26 वर्ष, निवासी राजीव गांधी वार्ड, मुलताई,मलखान पिता इंदौर सिंह सिसोदिया, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम बाड़ेगांव, भरतलाल पिता हरीराम देशमुख, उम्र 54 वर्ष, निवासी रेलवे स्टेशन रोड, पटेल वार्ड, मुलताई, तारेश पिता मुन्नालाल पंवार (बुआडे), उम्र 32 वर्ष, निवासी पटेल वार्ड, मुलताई,
दीपक पिता धनराज गड़ेकर, उम्र 37 वर्ष, निवासी सर्रा, थाना मुलताइ के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में उपस्थित होने हेतु पृथक-पृथक नोटिस तामील कराए गए हैं।उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी विकास पटेल, उप-निरीक्षक अजय भाट, आरक्षक विवेक, आरक्षक नरेंद्र कुशवाहा, आरक्षक सेवाराम, आरक्षक अरविंद, आरक्षक पुष्पराज, आरक्षक प्रदीप एवं आरक्षक विवेक लबाड की सराहनीय भूमिका रही।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News