Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Gajar Ka Halwa Recipe: सर्दियों में गाजर का हलवा क्यों है सबसे खास

By
On:

Gajar Ka Halwa Recipe: जैसे ही ठंड का मौसम आता है, घरों में गाजर का हलवा बनने लगता है। इसकी खुशबू से ही पता चल जाता है कि आज कुछ मीठा पक रहा है। देसी घी की महक, दूध की मलाई और गाजर की मिठास मिलकर ऐसा स्वाद बनाती है कि खाने वाला उंगलियां चाटता रह जाए। लेकिन सच बात ये है कि हर किसी का हलवा परफेक्ट नहीं बन पाता। कभी हलवा सूखा रह जाता है, तो कभी ज्यादा गीला। इसका सबसे बड़ा राज छुपा है सही मात्रा और सही तरीके में।

1 किलो गाजर में कितना दूध डालें

अगर आप चाहते हैं कि आपका गाजर का हलवा बाजार जैसा गाढ़ा, मलाईदार और खुशबूदार बने, तो 1 किलो गाजर में 1 लीटर फुल क्रीम दूध डालना सबसे सही माना जाता है। फुल क्रीम दूध से हलवे में क्रीमी टेक्सचर आता है और स्वाद भी जबरदस्त हो जाता है। कम दूध डालने से हलवा रूखा बन सकता है और ज्यादा दूध डालने से उसे पकने में वक्त ज्यादा लगता है।

प्रेशर कुकर में गाजर का हलवा बनाने का देसी तरीका

आजकल ज्यादातर लोग गैस पर ज्यादा समय नहीं दे पाते। ऐसे में प्रेशर कुकर में गाजर का हलवा बनाना सबसे आसान और झटपट तरीका है। इससे हलवा जलता नहीं है और मेहनत भी कम लगती है। कुकर में बना हलवा नरम, रसीला और एकसार पकता है, जो खाने में बेहद लाजवाब लगता है।

गाजर का हलवा बनाने की सामग्री

परफेक्ट स्वाद के लिए सही सामग्री का होना बहुत जरूरी है।
1 किलो गाजर
1 लीटर फुल क्रीम दूध
2 कप देसी घी
आधा किलो चीनी
आधी चम्मच इलायची पाउडर
आधा कप काजू
आधा कप बादाम
आधा कप नारियल

इन सब चीजों का सही बैलेंस ही हलवे को खास बनाता है।

गाजर का हलवा बनाने की आसान विधि

सबसे पहले गाजरों को अच्छे से धोकर कद्दूकस कर लें और हल्का सूखने दें। अब प्रेशर कुकर को गैस पर चढ़ाकर उसमें कद्दूकस की हुई गाजर और दूध डाल दें। ढक्कन बंद करके दो सीटी आने दें। इसके बाद कुकर खोलकर धीमी आंच पर पकाएं। जब दूध सूखने लगे तो उसमें देसी घी डालें और हल्का भूनें। अब चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं। आखिर में इलायची पाउडर और सारे ड्राई फ्रूट्स डाल दें। करीब 10 मिनट तक पकाएं। जब हलवा घी छोड़ने लगे, तो गैस बंद कर दें।

Read Also:Suzuki e-Access Electric Scooter: सुजुकी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च

परफेक्ट हलवे के लिए देसी टिप्स

हलवे में हमेशा देसी घी का इस्तेमाल करें, इससे स्वाद दोगुना हो जाता है। चीनी आप अपने स्वाद के अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं। चाहें तो चीनी की जगह गुड़ भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सही मात्रा, धैर्य और प्यार से बनाया गया गाजर का हलवा हर किसी का दिल जीत लेता है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News