Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

कार-ओमनी की भिड़ंत में दो WCL कर्मचारी घायल, गंभीर हालत में नागपुर रेफर

By
—
On:

कार-ओमनी की भिड़ंत में दो WCL कर्मचारी घायल, गंभीर हालत में नागपुर रेफर

 

खबर वाण न्यूज़ रफीक़

 

सारनी। पाथाखेड़ा बस स्टैंड के पास शुक्रवार दोपहर कार और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत में WCL के दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए WCL अस्पताल पाथाखेड़ा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए नागपुर रेफर किया गया। हादसे में ओमनी चालक भी घायल बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार कार ओमनी क्रमांक MP 04 LC 6121 की टक्कर मोटरसाइकिल क्रमांक MP 28 Z 9547 से हो गई। मोटरसाइकिल पर WCL GM ऑफिस में कार्यरत दो कर्मचारी सवार थे, जो पाथाखेड़ा बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार ओमनी चालक के नशे में होने की चर्चा है। यह भी बताया जा रहा है कि चालक शास्त्री नगर की ओर से पुराना बाजार आते समय कुछ लोगों को टक्कर मारने से बचाते हुए वाहन चला रहा था। हालांकि इन बातों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस ने मामले को जांच में लिया है और दुर्घटना के कारणों तथा वाहन चालक की स्थिति के संबंध में जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही पाथाखेड़ा बस स्टैंड के पास स्थित यस हार्डवेयर की दुकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ था। लगातार दो दिनों में हुई घटनाओं को लेकर बस स्टैंड क्षेत्र में लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News