खबरवाणी
मयूर गणेश मंडल में पीएचई हनुमान मंदिर की टीम ने किया संगीतमय सुंदरकांड
भैंसदेही। नगर के मयूर गणेश मंडल में गणेशोत्सव के अवसर पर श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। नगर के पीएचई हनुमान मंदिर की टीम द्वारा संगीतमय सुंदरकांड की प्रस्तुति दी गई। भजनों और संगीतमय पाठ से पूरा पंडाल भक्तिमय हो उठा।
सुंदरकांड के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए और भगवान श्रीराम एवं हनुमानजी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। मंडल के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने संगीतमय सुंदरकांड का श्रवण किया




