Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियां तेज:

By
On:

खबरवाणी

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियां तेज:

नपा अध्यक्ष ने किया रतेड़ा रोड स्थित चंद्रभागा नदी घाट का निरीक्षण, सुरक्षा के दिए कड़े निर्देश

आमला

आगामी गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर नगर पालिका परिषद ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी सिलसिले में मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे ने नपा के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर नगर के विभिन्न विसर्जन घाटों का जायजा लिया।

प्रकाश, स्वच्छता और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

निरीक्षण के दौरान रातेड़ा रोड स्थित चंद्रभागा नदी के विसर्जन घाट पर विशेष ध्यान देते हुए, नपा अध्यक्ष ने अधिकारियों को वहां प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

गोताखोरों की होगी तैनाती

नपा अध्यक्ष नितिन गाडरे ने इस बात पर जोर दिया कि विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की अनहोनी या दुर्घटना से बचने के लिए घाटों पर गोताखोरों की तैनाती पहले से सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में प्रतिमा विसर्जन कर सकें।

इस निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News