Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

CM Helpline: 12 विभागों का रिव्यू करेंगे मुख्यमंत्री

By
On:

CM Helpline: प्रदेश में सीएम हेल्पलाइन और जन शिकायतों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण लाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस माह समाधान ऑनलाइन के माध्यम से समीक्षा करेंगे। अपने 10 माह के कार्यकाल में पहली बार 28 अक्टूबर को हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने 11 अधिकारी-कर्मचारियों को निलंबित किया था। इसके बाद अब जिलों के कलेक्टर लंबित शिकायतों के शीघ्र निपटारे के लिए सक्रिय हो गए हैं। इस महीने 12 विभागों की समस्याओं पर समाधान ऑनलाइन में चर्चा होगी।

नवंबर माह में समाधान ऑनलाइन

राज्य सरकार ने समाधान ऑनलाइन के लिए नवंबर माह में शामिल होने वाले विभागों के नाम तय कर दिए हैं। इस कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, ग्रामीण विकास, नगरीय विकास, राजस्व, सामाजिक न्याय, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, तकनीकी शिक्षा, श्रम, जनजातीय विकास, पंचायत, और ऊर्जा विभाग से जुड़ी शिकायतों का चयन किया जाएगा। बैठक के दिन इन विभागों की रेंडम शिकायतों का चयन कर तत्काल निराकरण की कार्रवाई की जाएगी।

सीएम ने निलंबित किए 11 अधिकारी-कर्मचारी

सीएम हेल्पलाइन में 7.39 लाख से अधिक मामले लंबित होने के बाद 28 अक्टूबर को समाधान ऑनलाइन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों से सीधा संवाद किया था। इस दौरान 12 जिलों में जन समस्याओं का समय पर समाधान न होने के कारण मुख्यमंत्री ने 11 अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए थे।

 source internet साभार…

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News