Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

अधिवक्ता संघ ने कलेक्टर से कहा राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली संदिग्ध 

By
—
On:

खबरवाणी

अधिवक्ता संघ ने कलेक्टर से कहा राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली संदिग्ध

मुलताई। अधिवक्ता संघ मुलताई द्वारा मंगलवार की शाम बैतूल पहुंचकर कलेक्टर से राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुलताई एवं आमला तहसीलदार की शिकायत की है। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सीएस चंदेल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का दल कलेक्टर डॉ. संजय सोनवाने से मिला इस दौरान उन्होंने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर खुला विरोध जताया। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसीलदार कार्यालय में अधिवक्ताओं है साथ उचित व्यवहार नहीं किया जाता, समय पर नकल उपलब्ध नहीं होती तथा प्रकरणों में अधिवक्ताओं की बातों को अपेक्षित तवज्जो नहीं दी जाती। अधिवक्ताओं ने कार्यालय की कार्यप्रणाली पर तत्काल लगाम लगाने की मांग की। ज्ञापन में एसडीएम कार्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए गए। अधिवक्ताओं का आरोप है कि तहसील और एसडीएम कार्यालय में बाहरी तत्वों की सक्रियता दिखाई देती है। दलाल सक्रिय है। जिस पर रोक लगाने की मांग की है।वहीं अधिवक्ता संघ द्वारा कलेक्टर से मुलताई अस्पताल में सिजेरीयन डिलेवरी प्रारम्भ करवने की मांग की। जिस पर कलेक्टर ने एक. माह के भीतर सुविधा प्रारम्भ करवाने का आश्वासन दिया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News