Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना के लिए बड़ी खुशखबरी लाया सावन का महीना, 1250 रूपए से बढ़कर आएंगे इतने रूपए, लाड़ली बहना योजना में बड़ी खुशखबरी, मध्य प्रदेश की करीब 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहनों की किस्त में बढ़ोतरी की घोषणा की है।
Ladli Behna Yojana: 1250 रूपए से बढ़कर आएंगे इतने रूपए
गौरतलब है कि साल 2023 में भी शिवराज सरकार ने लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा देते हुए उनकी किस्त को 1000 रुपये से बढ़ाकर 1250 रुपये कर दिया था। अब मोहन सरकार ने सावन और रक्षाबंधन के मद्देनजर 250 रुपये और बढ़ाने का फैसला किया है। अब लाड़ली बहनों को 15वीं किस्त के रूप में 1500 रुपये मिलेंगे।
Ladli Behna Yojana: कब आएगी 15वीं किस्त?
लाड़ली बहनों की 15वीं किस्त 1 अगस्त को उनके खातों में ट्रांसफर की जाएगी। कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सावन महीने के भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व की बात कही। उन्होंने बताया कि सभी लाड़ली बहनों के खातों में 1 अगस्त को 250 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। इससे पहले शिवराज सरकार ने साल 2023 में सावन और रक्षाबंधन के मौके पर किस्त को 1000 रुपये से बढ़ाकर 1250 रुपये किया था।
Ladli Behna Yojana: सभी जनप्रतिनिधि बंधवाएंगे बहनों की राखी
कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सावन का महीना भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे सावन के महीने में रक्षाबंधन के अवसर पर अपने क्षेत्र की बहनों से राखी बंधवाएं। साथ ही, लाड़ली बहनों को हर महीने मिलने वाले 1250 रुपये पहले की तरह उनके खातों में जारी रहेंगे।






2 thoughts on “Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना के लिए बड़ी खुशखबरी लाया सावन का महीना, 1250 रूपए से बढ़कर आएंगे इतने रूपए”
Comments are closed.