Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

तेज बारिश का था इंतजार, रिमझिम बारिश के चलते ओवर फ्लो हुआ ताप्ती सरोवर

By
—
On:

खबरवाणी

तेज बारिश का था इंतजार, रिमझिम बारिश के चलते ओवर फ्लो हुआ ताप्ती सरोवर

मुलताई। पवित्र नगरी में ताप्ती उदगम सरोवर के ओवर फ्लो होने का इंतजार प्रत्येक नगरवासियो को रहता है। वहीं सरोवर के लबालब भरा होने से नगर के जलस्त्रोत भी रीचार्ज हो जाते है। अक्सर ताप्ती सरोवर प्रत्येक वर्ष जुलाई में ही ओवर फ्लो ही जाता था। लेकिन इस लगातार हुई रिमझिम बारिश के कारण ताप्ती सरोवर ओवर फ्लो होने के लिए 2 माह ज्यादा इंतजार करना पड़ा।ताप्ती सरोवर रविवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे ओवरफ्लो हो पाया, हालांकि तेज बारिश के चलते जिस प्रकार सरोवर ओवरफ्लो होता है, उस अंदाज में ओवर फ्लो नही पाया लेकिन ताप्ती मंदिर के बाजु से ओवर फ्लो पानी बहने लगा, वही ताप्ती मंदिर में भी करीब दो फ़ीट पानी भर गया, लेकिन ताप्ती जी की प्रतिमा के चरणों तक पानी नही पहुंचा। मंदिर में पानी भरने से श्रद्धालुओं को बाहर से ही दर्शन करना पड़ा रहा है।ताप्ती सरोवर ओवर फ्लो होने से लोगो में हर्ष है। रविवार सुबह से ही मौसम साफ होने बारिश नही होने से ओवरफ्लो की गति धीमी है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News