Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

कन्या शाला में शिक्षक पर छेड़छाड़ के आरोप, सैकड़ों छात्राएं पहुंचीं थाने

By
On:

खबरवाणी

कन्या शाला में शिक्षक पर छेड़छाड़ के आरोप, सैकड़ों छात्राएं पहुंचीं थाने

 

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

 

सारनी। एकीकृत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सारनी में शिक्षक पर छात्राओं के साथ कथित छेड़छाड़ एवं अनुचित व्यवहार के आरोप के बाद मामला गरमा गया। आक्रोशित सैकड़ों छात्राएं विद्यालय से पैदल सारनी थाने पहुंचीं और थाना प्रभारी जयपाल इवनाती के समक्ष शिकायत प्रस्तुत कर शिक्षक सुनील चौधरी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की।

छात्राओं ने आरोप लगाया कि संबंधित शिक्षक के व्यवहार को लेकर पूर्व में भी विद्यालय प्रबंधन से शिकायत की गई थी। छात्राओं का कहना है कि शिकायतों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण मामला आगे बढ़ता रहा। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मामले को लेकर विद्यालय की शिकायत एवं सुरक्षा समिति की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। छात्राओं और अभिभावकों ने पूर्व में प्राप्त शिकायतों, उन पर की गई कार्रवाई तथा रिकॉर्ड की जांच की मांग की है।

प्राचार्या अंकिता भालेकर का कहना है कि उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है। ऐसे में अब पूर्व शिकायतों और विद्यालय प्रबंधन द्वारा किए गए पत्राचार की भी जांच महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

छात्राओं ने विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताते हुए पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगाने और मुख्य गेट पर सुरक्षा कर्मी तैनात करने की मांग की है।

थाना प्रभारी जयपाल इवनाती ने बताया कि छात्राओं की ओर से शिक्षक के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई है। मामले में जांच के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News