शाहपुर{Taapu Ban gaya gavn} – विकासखंड की ग्राम पंचायत पावरझंडा के अंतर्गत आने वाला जामुनढाना गांव का चारों दिशा से सम्पर्क टूट गया है। ग्रामीणों के लिए बारिश मुसीबत बनकर आई। दरअसल जामुनढाना गांव बारिश के समय टापू में तब्दील हो जाता है। इस गांव को नदी चारों तरफ से घेर लेती है। जिसके कारण ग्रामीणों का गांव से आवागमन बंद हो जाता है।
ग्रामीणों से हमेशा झूठे वादे करके वोट लिए जाते हैं कि अगर हम जीतते हैं तो यहां पर पुल का निर्माण किया जाएगा परन्तु हकीकत यह है कि जितने के बाद यहां कोई नेता मुड़कर नहीं देखता है। जयस के प्रवक्ता अंकुश कवड़े ने बताया कि ग्रामीण चारों तरफ से नदी में आई बाढ़ से घिरे हुए हैं आपातकालीन स्थिति में वहा से निकलना भी संभव नहीं है ।
बाढ़ आने से ग्राम में संचालित प्राइमरी और मिडिल स्कूल बंद होने से छात्रों को नुकसान क्योंकि शिक्षक भी नदी पर पुल नहीं होने से ग्राम तक नहीं पहुंच पा रहे हैं श्री कवड़े ने मांग की है कि शासन और प्रशासन को ग्रामीणों की आवाजाही शुरू करने हेतू अस्थाई व्यवस्था करना चाहिए।





