Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

तेज रफ्तार ट्रक ने कुचली बाइक, लोगो ने भागकर बचाई जान

By
On:

खबरवाणी

तेज रफ्तार ट्रक ने कुचली बाइक, लोगो ने भागकर बचाई जान

मुलताई।नगर में अमरावती रोड पर रविवार सुबह करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू हो गया।जिसने सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मारते हुए एक बाइक को अपनी चपेट में लेकर कुचल दिया।बेकाबू ट्रक को देखकर लोग घबरा गए और इधर उधर भाग कर अपनी जान बचाई। बताया जाता है ट्रक अमरावती रोड की ओर तेज रफ्तार से आ रहा था बेकाबू ट्रक को देख सड़क पर मौजूद लोग घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे लगे। कई लोग पास की चाय की दुकान मे जाकर ट्रक कि चपेट में आने से बचे,लेकिन बेकाबू ट्रक ने सड़क पर खड़ी और चल रही कई बाइक को टक्कर मार दी। एक बाइक ट्रक के फंस गई, जिसे ट्रक कुछ दूर तक घसीटता हुआ ले गया। इसके बाद ट्रक एक मकान के पास जाकर रुका।लोगो का कहना है कि चालक शराब के नशे में ट्रक चला रहा था, ट्रक चालक का नाम आमला निवासी राजू धोटे बताया जाता है। चालक ने शराब पी थी या नहीं, इसकी पुष्टि मेडिकल जांच के बाद हो पाएगी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची एवं ट्रक चालक को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News