Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

फतेपुर स्कूल के पास अवैध शराब बिक्री का आरोप, कार्रवाई नहीं होने पर समाजसेवी ने उच्च अधिकारियों से लगाई गुहार

By
On:

खबरवाणी

फतेपुर स्कूल के पास अवैध शराब बिक्री का आरोप, कार्रवाई नहीं होने पर समाजसेवी ने उच्च अधिकारियों से लगाई गुहार

आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल, शिकायतकर्ता ने आबकारी विभाग के अधिकारीयों मिलीभगत का आरोप लगाया

बुरहानपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्र फतेपुर में शासकीय स्कूल के समीप कथित रूप से अवैध शराब बिक्री का मामला सामने आया है। इस संबंध में समाजसेवी एवं पूर्व उपसरपंच तोताराम खंडेराव ने संबंधित विभाग को शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है, जिससे क्षेत्र में असंतोष व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेपुर से रईपुरा मार्ग पर स्थित फतेपुर शासकीय स्कूल के आसपास कथित रूप से अवैध शराब का विक्रय किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां दिनभर शराब सेवन करने वालों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों तथा स्थानीय नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

समाजसेवी तोताराम खंडेराव का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में आबकारी विभाग के अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। उनका आरोप है कि शिकायत के बाद भी प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, जिससे अवैध कारोबार करने वालों के हौसले बढ़े हुए हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।

खंडेराव ने यह भी आरोप लगाया कि यदि शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है तो इसकी जांच की जानी चाहिए। उन्होंने उच्च प्रशासनिक अधिकारियों से हस्तक्षेप कर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। संबंधित विभाग की

लापरवाही अवैध गतिविधियों वातावरण को प्रभावित कर सकती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि मामले की जांच कर आवश्यक कदम उठाए जाएं ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण मिल सके।

बच्चों के भविष्य को लेकर ग्रामीणों में चिंता

ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल के आसपास शराब बिक्री जैसी गतिविधियों से विद्यार्थियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। अभिभावकों ने भी प्रशासन से मांग की है कि शिक्षा संस्थानों के आसपास कानून व्यवस्था और सामाजिक वातावरण को बेहतर बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी की जाए।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं होती है तो लोगों का विभाग की व्यवस्था पर विश्वास कमजोर हो सकता है। ऐसे में संबंधित विभागों को मामले को गंभीरता से लेते हुए तथ्यों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।

उच्च अधिकारियों से की निष्पक्ष जांच की मांग

समाजसेवी तोताराम खंडेराव ने जिला प्रशासन एवं उच्च अधिकारियों को भेजे गए शिकायत पत्र में कथित अवैध शराब बिक्री विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा जिम्मेदार अधिकारीयों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News