अगर आप ऐसी सुपरबाइक के दीवाने हैं जिसमें पुराना रॉयल लुक और नई टेक्नोलॉजी का तड़का हो, तो Triumph Motorcycles की नई Speed Twin 1200 Cafe Racer Edition आपके होश उड़ा सकती है। कंपनी ने इस लिमिटेड एडिशन बाइक को भारत में लॉन्च कर दिया है और दुनिया भर में इसकी केवल 800 यूनिट ही बिकेंगी। यही वजह है कि बाइक लवर्स और कलेक्टर्स के बीच इसे लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।
भारत में कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
भारत में इस शानदार कैफे रेसर बाइक की एक्स-शोरूम कीमत ₹17.99 लाख रखी गई है। यह कीमत स्टैंडर्ड Speed Twin 1200 RS से करीब ₹1.21 लाख ज्यादा है। हालांकि कंपनी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि भारत को कुल 800 यूनिट में से कितनी बाइक मिलने वाली हैं। लिमिटेड स्टॉक होने की वजह से बाइक खरीदने वालों में अभी से होड़ मच गई है।
रेट्रो Cafe Racer लुक ने बनाया दिलों का बादशाह
इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत इसका क्लासिक Cafe Racer डिजाइन है। बाइक में क्लिप-ऑन हैंडलबार दिए गए हैं जो इसे पुराने जमाने की रेसिंग बाइक वाला फील देते हैं। पीछे की तरफ सिंगल सीट जैसा सीट काउल लगाया गया है, जिससे इसका स्पोर्टी अंदाज और भी जबरदस्त लगता है। जो लोग विंटेज स्टाइल बाइक पसंद करते हैं, उनके लिए ये मशीन किसी सपने से कम नहीं है।
दमदार इंजन और झक्कास परफॉर्मेंस
नई Triumph Speed Twin 1200 Cafe Racer Edition में 1200cc का liquid-cooled parallel-twin इंजन दिया गया है। यह इंजन 103.5 bhp की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ bi-directional quickshifter भी मिलता है, जिससे बिना क्लच दबाए गियर बदल सकते हैं। मतलब राइडिंग का मजा पूरा “झकास” होने वाला है।
प्रीमियम फीचर्स और शानदार कंट्रोल
कंपनी ने इस बाइक में हाई-क्वालिटी हार्डवेयर इस्तेमाल किया है। इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ fully adjustable Öhlins suspension लगाए गए हैं, जिससे खराब रास्तों पर भी बाइक एकदम मक्खन जैसी चलती है। वहीं तेज स्पीड पर शानदार ब्रेकिंग के लिए Brembo Monoblock brakes दिए गए हैं। साथ ही Metzeler Racetec RR K3 टायर शानदार रोड ग्रिप और कॉर्नरिंग कंट्रोल देते हैं।
Thruxton 1200 की कमी करेगी पूरी
जब Triumph Motorcycles ने अपनी मशहूर Thruxton 1200 को बंद किया था, तब कई बाइक प्रेमी निराश हो गए थे। अब माना जा रहा है कि नई Speed Twin 1200 Cafe Racer Edition उसी खालीपन को भरने आई है। क्लासिक डिजाइन, मॉडर्न फीचर्स और लिमिटेड एडिशन टैग इसे खास बनाते हैं। आने वाले समय में इसकी डिमांड और कीमत दोनों बढ़ सकती हैं, इसलिए यह बाइक कलेक्टर्स के लिए किसी खजाने से कम नहीं मानी जा रही।
Read Also :- IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, IPL में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड





