मई महीना अब खत्म होने वाला है और इसी आखिरी हफ्ते में बकरीद (ईद-उल-अजहा) को लेकर बैंक छुट्टी पर खूब कन्फ्यूजन देखने को मिल रहा है। कोई कह रहा है बैंक 27 मई को बंद हैं, तो कोई 28 मई बता रहा है। सोशल मीडिया पर भी अलग-अलग जानकारी वायरल हो रही है। ऐसे में अगर आपको बैंक का कोई जरूरी काम निपटाना है, तो पहले यह खबर ध्यान से पढ़ लीजिए।
RBI ने साफ किया कन्फ्यूजन, हर राज्य में अलग छुट्टी
दरअसल, बकरीद की तारीख चांद दिखने पर तय होती है। इसी वजह से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अलग-अलग राज्यों के हिसाब से बैंक छुट्टी घोषित की है। मतलब पूरे देश में एक ही दिन बैंक बंद नहीं रहेंगे। जिस राज्य में जिस दिन त्योहार मनाया जाएगा, वहीं उसी दिन बैंक की छुट्टी रहेगी।
27 मई को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक
आज यानी 27 मई 2026, बुधवार को कई राज्यों में बकरीद की वजह से बैंक बंद रहेंगे। इनमें मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, असम, झारखंड, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, केरल, जम्मू-कश्मीर, मेघालय और चंडीगढ़ जैसे राज्य शामिल हैं। अगर आप इन राज्यों में रहते हैं तो आज बैंक का काम नहीं होगा।
28 मई को इन राज्यों में रहेगी बैंक छुट्टी
कुछ राज्यों में बकरीद कल यानी 28 मई, गुरुवार को मनाई जाएगी। इसलिए वहां बैंक कल बंद रहेंगे। इनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, राजस्थान, बिहार, गोवा और मिजोरम जैसे राज्य शामिल हैं। यानी मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद वालों को बैंक का काम आज ही निपटा लेना चाहिए।
क्या दोनों दिन बैंक बंद रहेंगे?
नहीं जी, ऐसा बिल्कुल नहीं है। आपके शहर में बैंक सिर्फ एक दिन बंद रहेगा। जैसे अगर आप भोपाल, लखनऊ या दिल्ली में हैं तो बैंक आज बंद हैं और कल खुल जाएंगे। वहीं बेंगलुरु या मुंबई में आज बैंक खुले रहेंगे लेकिन कल छुट्टी रहेगी। इसलिए बिना जानकारी के बैंक जाने से पहले छुट्टी जरूर चेक कर लें।
बैंक बंद होने पर भी ये सेवाएं चलती रहेंगी
अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। बैंक बंद होने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग की सारी सुविधाएं चालू रहेंगी। आप UPI से Google Pay, PhonePe और Paytm के जरिए पैसे भेज सकते हैं। मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग से NEFT, RTGS और IMPS भी चलते रहेंगे। साथ ही ATM से कैश निकालने और जमा करने की सुविधा भी मिलती रहेगी।
Read Also :- Triumph Speed Twin 1200 Cafe Racer Edition: सिर्फ 800 लोगों को मिलेगी ये धांसू सुपरबाइक





