Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मुलताई एवं आसपास के क्षेत्र में फिर आया भूकंप लोग भयभीत होकर अपने मकानों से निकले बाहर

By
On:

खबरवाणी

मुलताई एवं आसपास के क्षेत्र में फिर आया भूकंप
लोग भयभीत होकर अपने मकानों से निकले बाहर

मुलताई। नगर एवं आसपास के क्षेत्र पट्टन ,नरखेड ,अंभोरी, सोमगढ़, मुलताई ,चौथिया , अन्य ग्रामों में शनिवार रात्रि 9:30 से 9:44 के बीच में तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए । भूकंप के झटके तेज थे कि लोगों के मकान एवं घरों की खिड़की दरवाजे हिल गए। जिसके कारण लोग भयभीत होकर अपने मकानो से निकाल कर सड़क पर आ गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार 3.9 की तीव्रता दर्ज की गई है वहीं यह भूकंप का केंद्र धरती के 10 किलोमीटर नीचे गहराई में बताया जा रहा है।क्षेत्र में बीते 2 माह के भीतर मुलताई एवं आसपास के क्षेत्र में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। इस तरह बार-बार आ रहे हैं भूकंप के बाद भी संबंधित विभाग द्वारा किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की जा रही है। जानकारों का कहना है कि मुलताई और पट्टन के बीच में वर्धा नदी के आसपास फैक्ट्री में लगातार भारी मात्रा में ब्लास्टिंग की जा रही है जिसके कारण इस प्रकार के झटके महसूस किए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं दूसरी ओर प्रशासन की ओर से इस संबंध में किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी गई है कि लगातार बार-बार भूकंप के झटके क्यों महसूस हो रहे हैं ना ही भूकंप आने के पूर्व किसी प्रकार की चेतावनी जारी की जाती है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News