Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

अग्रवाल समाज महिला मंडल ने न्यू बैतूल गंज स्कूल में किया पौधरोपण, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए पुरस्कार

By
On:

खबरवाणी

अग्रवाल समाज महिला मंडल ने न्यू बैतूल गंज स्कूल में किया पौधरोपण, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए पुरस्कार

बैतूल। अग्रवाल समाज महिला मंडल द्वारा न्यू बैतूल गंज स्कूल में वृक्षारोपण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल की सदस्यों ने विद्यालय परिसर में लक्ष्मी तरुण, रातरानी और पपीता सहित विभिन्न पौधों का रोपण किया। विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए पौधों की देखभाल का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम में बच्चों के बीच भारत के विकास एवं प्रगति विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाओं और रंगों के माध्यम से विकसित भारत की तस्वीर प्रस्तुत की। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट चित्र बनाने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

महिला मंडल की सदस्यों ने कहा कि बच्चों में पर्यावरण संरक्षण और देश के विकास के प्रति जागरूकता पैदा करना ऐसे आयोजनों का उद्देश्य है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों की सहभागिता रही।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News