सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक शॉपिंग मॉल के वाटर टैंक में गिलहरी पानी पर स्कीइंग कर रही है. इस वीडियो में दिख रही गिलहरी दरअसल कई सालों बाद इस तरह के शो में वापसी कर रही है. ये गिलहरी तो अब तक 11 फिल्मों में अपने टैलेंट का जलवा दिखा चुकी है!
ये भी पढ़े- पुणे में बारिश का मजा! सड़क पर भरे पानी में सर्फिंग का लुफ्त उठाता नजर आया शख्स, देखे वीडियोये भी पढ़े-
जानवरों की कलाबाजी के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जाते हैं. लेकिन कुछ खास जानवर होते हैं, जिनकी ट्रेनिंग लोगों को हमेशा अचंभा में डाल देती है. सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शॉपिंग मॉल के पानी के टैंक में एक गिलहरी स्कीइंग कर रही है. ये वीडियो इतना चौंकाने वाला है कि कई लोगों को यकीन करना मुश्किल हो रहा है. वहीं, कुछ लोगों ने याद दिलाया है कि ये गिलहरी पहले भी कई बार ऐसे कारनामे कर चुकी है.
वीडियो में अमेरिका के एक शॉपिंग मॉल में खरीदारी कर रहे लोग गिलहरी को पानी पर स्कीइंग करता देख हैरान हो जाते हैं. इसके बाद से इस वीडियो के जरिए अमेरिका को “अवसरों की धरती” के प्रतीक के रूप में सराहा जा रहा है. लेकिन उससे भी ज्यादा दिलचस्प ये गिलहरी है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.
I’m at the mall and there is a squirrel waterskiing. America truly is the land of opportunity pic.twitter.com/JwPUZwjpte
— Xaniken (@Xaniken) June 8, 2024
यह साहसी गिलहरी छोटे स्की पहनकर पूल में तैरती हुई नजर आती है, जिसे एक छोटी रिमोट से चलने वाली नाव खींच रही है. वीडियो देखकर अवाक रह गए एक दर्शक ने इसे ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा: “मैं मॉल में हूं और एक गिलहरी वाटर स्कीइंग कर रही है. अमेरिका वाकई में अवसरों की धरती है.”
यह मजेदार वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया, इसे 37 लाख से ज्यादा बार देखा गया और 1 लाख 29 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले. वीडियो में, एक ऑफ-स्क्रीन कमेंटेटर को गिलहरी के बारे में जानकारी देते हुए सुना जा सकता है. लोग सर्वसम्मति से इस जानवर को “वाकई में बहुत ही असाधारण” बता रहे हैं.
गिलहरी का नाम ट्विग्गी है. ट्विग्गी एंकरमैन, dodgeball, डाउन टू अर्थ जैसी 11 से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुकी है. ट्विग्गी की इस स्टारडम और हुनर को देखकर ऑनलाइन समुदाय भी काफी प्रभावित हुआ. एक दर्शक ने कमेंट किया, “मैं कुछ मजेदार कहने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ये अब तक देखी गई सबसे अच्छी चीज है.”






5 thoughts on “Viral Video: गिलहरी ने पानी में की स्कीइंग, वीडियो देखकर रह जाएंगे आप हैरान”
Comments are closed.