Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

जिओ का नेटवर्क नहीं रहने से भैंसदेही की जनता हो रही परेशान

By
On:

खबरवाणी

जिओ का नेटवर्क नहीं रहने से भैंसदेही की जनता हो रही परेशान

भैंसदेही और आसपास के क्षेत्रों में जिओ मोबाइल सेवा का नेटवर्क कई दिनों से प्रभावित है। नेटवर्क के अभाव में लोगों का दूरदराज से संपर्क टूट गया है। जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी झेलना पड़ रही है। नेटवर्क सेवा प्रभावित होने के कारण मोबाइल उपभोक्ता के अलावा कई संस्थानों पर भी इसका असर पड़ रहा है। नेटवर्क नहीं रहने पर संस्थानों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। भैंसदेही मे जिओ के उपयोग करने वाले का कहना है की सेवा पिछले कई दिनों से बहुत ज्यादा परेशानी आ रही है और बदहाल है जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जियो के नेटवर्क में सुधार नहीं होने पर उपभोक्ता अन्य सेवा अपनाने को विवश हो रहे है

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News