Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

संघर्ष से सफलता तक: मजदूर परिवार की बेटियों ने किया दुनावा का नाम रोशन!

By
On:

खबरवाणी

संघर्ष से सफलता तक: मजदूर परिवार की बेटियों ने किया दुनावा का नाम रोशन!

दुनावा (बैतूल) – कठिन परिस्थितियों में भी मेहनत और हौसले के दम पर सफलता हासिल की जा सकती है, इसका जीता-जागता उदाहरण दुनावा के पीएम श्री स्कूल के इस वर्ष के बोर्ड परीक्षा परिणाम में देखने को मिला। विद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कक्षा 10वीं में 100% परिणाम और कक्षा 12वीं में 97.9% परिणाम दर्ज किया है।

इस सफलता की सबसे प्रेरणादायक कहानी काठी निवासी तुलसी बुवाड़े की है, जिन्होंने कक्षा 10वीं में 93.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। तुलसी के पिता नहीं हैं और उनकी मां मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। तमाम कठिनाइयों के बावजूद तुलसी ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपनी मां को दिया है।

वहीं दूसरी ओर, सोनगांव निवासी सलोनी, पिता राजू उइके ने कक्षा 12वीं में 84.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। सलोनी का परिवार भी दूसरों के यहां मजदूरी कर अपना भरण-पोषण करता है। कठिन परिस्थितियों के बावजूद सलोनी ने अपनी लगन और मेहनत से यह मुकाम हासिल किया और अपने परिवार व गांव का नाम रोशन किया।

विद्यालय के प्राचार्य केशोराव घाघरे ने बताया कि यह परिणाम विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चों को बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि दोनों छात्राएं शुरू से ही पढ़ाई में गंभीर और मेहनती रही हैं। नियमित अध्ययन और सही दिशा-निर्देशन के चलते उन्होंने यह सफलता प्राप्त की।

गांव में इस उपलब्धि को लेकर गर्व और खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने दोनों बेटियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

👉 इन बेटियों ने यह साबित कर दिया है कि संघर्ष चाहे कितना भी बड़ा हो, अगर इरादे मजबूत हों तो सफलता जरूर मिलती है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News