खबरवाणी
96 प्रतिशत अंक लाकर बढ़ाया बैतूल का गौरव
बैतूल।सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में बैतूल निवासी हिबा सैयद हसन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। हिबा आरडी पब्लिक स्कूल बैतूल की छात्रा थी जिसके बाद उनके द्वारा अपनी शिक्षा बाल भवन स्कूल भोपाल से प्राप्त की जा रही है। उनकी इस शानदार सफलता से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
हिबा के पिता ताबिश हसन ने बताया कि हिबा की इस कामयाबी के पीछे उसकी मेहनत और पढ़ाई के प्रति उसकी लगन है।
हिबा की इस सफलता पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और समाज के लोगों ने बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।





