खबरवाणी
बगडोना में निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का शुभारंभ
खबरवाणी न्यूज़ रफीक
सारणी । सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय, संत हिरदाराम नगर भोपाल द्वारा बगडोना में निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का शुभारंभ किया गया। इस शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के जरूरतमंद एवं गरीब मरीजों को बेहतर नेत्र उपचार सुविधा उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर नपा अध्यक्ष श्री किशोर बरदे, नपा उपाध्यक्ष श्री जगदीश पवार, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री पी.जे. शर्मा, श्री श्याम मदान, विधायक प्रतिनिधि श्री संजय अग्रवाल, श्री जगदीश आहूजा, श्री दशरथ सिंह जाट, श्री भारत अरोरा, श्री अरविंद सोनी, श्री राजू आहूजा, श्री रस्तोगी, डॉ. गेंदलाल पवार, श्री पंजाबराव बारस्कर, श्री पांडे, श्री देवेंद्र सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान लगभग 150 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिसमें 22 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि होने पर उन्हें ऑपरेशन के लिए भोपाल भेजा गया है। इन मरीजों के लिए एंबुलेंस, इलाज, भोजन एवं अन्य सुविधाएं पूर्णतः निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।
कार्यक्रम में श्री भारत अरोरा ने बताया कि इस तरह के शिविर लगातार आयोजित किए जाते हैं, जिससे ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिलती है। वहीं बगडोना में सेवा सदन की शाखा खुलने से अब स्थानीय लोगों को दूर शहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी और मात्र ₹50 की सामान्य फीस में आंखों की जांच सुविधा उपलब्ध रहेगी।






