Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

12 वी मे फेल होने पर छात्र ने खाया जहरीला पदार्थ

By
On:

खबरवाणी

12 वी मे फेल होने पर छात्र ने खाया जहरीला पदार्थ

मुलताई। मप्र बोर्ड कक्षा 10 वी एवं 12का बुधवार को रिजल्ट आने के बाद परीक्षा मे फेल हुए एक छात्र ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसे परिजनों द्वारा तुरंत नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। उपचार के बाद हालत ठीक बताई जा रही है। बताया जाता है तहसील क्षेत्र के एक ग्राम मे निवास करने वाला छात्र नगर के एक निजी विद्यालय में कक्षा 12वीं में अध्ययनरत था। बुधवार को जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुए, छात्र ने अपना रिजल्ट देखा और फेल होने पर मानसिक तनाव में आ गया और छात्र ने कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। परिजनों को जानकारी मिलने के बाद उन्होने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उसे नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।प्राथमिक उपचार के बाद छात्र की हालत सामान्य बताई जा रही है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News